Advertisment
जमशेदपुरः एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बागबेड़ा थाना में पदस्थापित एसआई शशि भूषण राय को 15 हजार रूपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार केस को रफा-दफा करने के नाम पर दरोगा शशि भूषण राय ने अर्जुन सिंह से 20 हजार की डिमांड की थी. अर्जुन सिंह ने इस मामले की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दी. मौके पर एंटीकरप्शनब्यूरो की टीम ने दरोगा शशि भूषण राय को 15 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. शशि भूषण राय 4 महीने बाद रिटायर होने वाले हैं. हालांकि दरोगा शशि भूषण राय ने अपने पर लगे आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाया गया है. हमने पैसा नहीं लिया है.
Advertisment
रिपोर्टः लाला जबीन
Advertisement




