रिश्वत लेते पकड़ा गया दरोगा: केस डायरी में मदद के बदले मांगी वाशिंग मशीन और ₹20,000

सिवान: बिहार के सिवान जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक थाने में तैनात दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई निगरानी विभाग की टीम ने की, जिसने शिकायत के बाद पूरी योजना के तहत दरोगा को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दरोगा की पहचान आसाव थाने में पदस्थापित मिथिलेश माझी के रूप में हुई है। मिथिलेश माझी पर आरोप है कि उन्होंने एक जमीनी विवाद के मामले में केस डायरी में सहायता करने के नाम पर एक पीड़ित व्यक्ति से ₹20,000 नगद और एक वाशिंग मशीन की मांग की थी।

पीड़ित ने बताया कि उसने 6 दिसंबर 2024 को आसाव थाना में एक जमीन विवाद से जुड़ा आवेदन दिया था। इसके बाद दरोगा लगातार उस पर दबाव बना रहा था और सुविधा शुल्क के रूप में नगद पैसे और घरेलू उपयोग की वस्तुएं मांग रहा था। जब पीड़ित को इस बात की गंभीरता समझ में आई, तो उसने निगरानी विभाग से संपर्क किया।

बुधवार को निगरानी विभाग की टीम ने योजना बनाकर सिवान नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड से दरोगा मिथिलेश माझी को ₹20,000 और वाशिंग मशीन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को पटना ले जाया गया, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

इस घटना से सिवान पुलिस विभाग की छवि को गहरी चोट पहुंची है, वहीं निगरानी विभाग की तत्परता की सराहना हो रही है।


PM Fasal Bima Yojana: दो साल में 73 लाख किसानों ने...

 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से दो साल में 73 लाख किसान बाहर हो गए। क्लेम के आकलन में गड़बड़ी, भुगतान में देरी और कम...

FJCCI Election 2026: 13 सितंबर को होगा चेंबर चुनाव, 31 अगस्त...

FJCCI चुनाव की तारीख तय होते ही कारोबारी संगठन में सरगर्मी बढ़ गई है। 13 सितंबर को चुनाव होगा, जबकि 31 अगस्त से 1...

JSSC CGL Paper Leak: CID ने अभय तिवारी से की लंबी...

 JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने अभय तिवारी से पूछताछ की। जांच में 16 अभ्यर्थियों को उत्तर रटाने और 12 लाख रुपये...