गुमला में दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर के बाद लगी आग, एक ड्राइवर जिंदा जला

गुमला. जिले के बसिया थाना क्षेत्र स्थित लोंगा गांव के समीप दो मालवाहक ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसके बाद आग लग गई। इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक गाड़ी में ही फंस कर जिन्दा जल गया, जबकि दूसरे ट्रक के चालक ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार शाम लगभग 8 बजे की है। सिमडेगा की और से एक ट्रेलर ट्रक (जिसमें लोहे के चदरे का रोल लदा था) आ रहा था, जबकि रांची की ओर से जा रहे एक ट्रक (जिसमें कोयला लदा था) दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के तत्काल बाद दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई।

गुमला में दर्दनाम हादसे में एक की मौत

वहीं रांची- सिमडेगा मुख्य पथ पर हुई इस घटना के बाद सड़क पूरी तरह जाम हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद अग्निशामक वाहन को बुलाया गया। घटना के लगभग एक घंटा 20 मिनट बाद अग्निशामक वाहन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की प्रकिया शुरू कर दी है। हालांकि उस दौरान एक ट्रक चालक जिन्दा जल गया। चालक की पहचान बिहार के जमुई जिला अंतर्गत झाझा थाना क्षेत्र के पताव गांव निवासी 40 वर्षीय योगेंद्र कुमार यादव पिता प्रयाग यादव के रूप में हुई है।

घटना के लगभग डेढ़ घंटे के बाद अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंची तब तक गाड़ियों में आग की लपटे काफी तेज हो चुकी थी। वहीं बसिया अनुमंडल बनने के 10 वर्ष से अधिक हो जाने के बाद भी यहां अग्निशमन वाहन की सुविधा नहीं होने से आपात स्थिति में गुमला से गाड़ी मंगानी पड़ती है, जिससे काफी विलंब हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से बसिया अनुमंडल क्षेत्र में अग्निशमन वाहन की व्यवस्था करने की मांग की है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: बिहार के 73 लाख...

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment, पटना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही बिहार के 73...

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...