Commercial Advertisment

रिश्वत लेते PHED के लेखा अधिकारी धराये, मांगे थे 56 हजार

SAHARSA: रिश्वत: सहरसा जिले में एक बार फिर निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. इस बार निगरानी की टीम ने प्रमंडलीय पीएचईडी लेखा पदाधिकारी करुणानिधि सौरभ को 56 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

जानकारी हो कि वर्ष 2023 में निगरानी की टीम ने सहरसा में राजस्व कर्मचारी संतोष झा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था और कांड संख्या 01/2023 दर्ज किया था. वहीं अब प्रमंडलीय पीएचईडी कार्यलय में लेखा पदाधिकारी करुणानिधि सौरव को निगरानी की टीम से 56 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है और निगरानी में कांड संख्या 10/2023 दर्ज किया है.

nigrani 3 22Scope News

रिश्वत ” मुजफ्फरपुर के ताराजीबर गांव निवासी मणिभूषण कुमार ने दर्ज करायी शिकायत

दरअसल निगरानी में मुजफ्फरपुर के ताराजीबर गांव निवासी मणिभूषण कुमार ने 04 जनवरी 2023 को शिकायत दर्ज करवाई थी. उन्होंने शिकायत दर्ज करवाया कि एकरारनामा के अन्तर्गत विपत्र से काटी गई राशि और एस डी वापस करने के लिए लेखा पदाधिकारी करुणानिधि सौरव, कार्यपालक अभियंता

कार्यालय के लोक स्वास्थ्य प्रमंडल द्वारा 56 हजार रुपया रिश्वत की मांग की जा रही है.

इस मामले को लेकर निगरानी की टीम ने सत्यापन कराया और

सत्यापन में मामला सही पाया गया. सत्यापन के बाद निगरानी

की टीम पुलिस उपाधीक्षक मोहम्द खुर्शीद आलम के नेतृत्व में

छापामारी की जहां करुणानिधि सौरव 56 हजार रिश्वत

लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. सूत्रों से मिली जानकारी

के अनुसार वर्ष 2023 में अब तक दो अधिकारी निगरानी

के हत्थे चढ़ चुके हैं और कुछ के खिलाफ सत्यापन जारी है.

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...