रोहतासः बिहार में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने में उत्पाद विभाग ही मशगूल है, जिसका खुलासा उत्पाद विभाग के 4 पुलिस जवान और एक सप्लायर के गिरफ्तार होने के बाद हो गया. एसपी आशीष भारती ने बताया कि 10 सितंबर 2021 को सासाराम नगर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड में विक्रम कुमार के घर से शराब बरामद किया गया था.
इस मामले को रफा-दफा करने के एवज में उत्पाद विभाग के जवानों ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी. रिश्वत के पैसे में 1 लाख पूर्व में ही दे दिया गया था. बाकी के 50 हज़ार देने के दौरान रंगे हाथ एसपी के निर्देश पर पुलिस ने उत्पाद विभाग के जवानों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जिसमें एक सप्लायर भी शामिल है. गिरफ्तार लोगों के पास से 59050 नकदी, 6 मोबाइल और एक बाइक भी बरामद किया गया.
पंचायत चुनाव के दौरान एसपी ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने का निर्देश भी दिया. वहीं उत्पाद विभाग की टीम की इस करतूत के बाद यह प्रमाण के लिए काफी है. शराब के खिलाफ अभियान के दौरान नीति-नीयत में अंतर कर कानून की धज्जियां उड़ाने में मशगूल है. वहीं इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है.
रिपोर्ट- दयानंद तिवारी







