Advertisment

रिम्स हॉस्टल में अनुशासनहीनता की वजह बताकर विद्यार्थियों पर की गयी कार्रवाई 10 छात्र हॉस्टल से एक साल के लिए निष्कासित

रांची: रिम्स में एमबीबीएस सत्र 2022 के 10 विद्यार्थियों को रिम्स हॉस्टल अनुशासनात्मक कमेटी ने अगले एक साल के लिए निष्कासित कर दिया है. इन विद्यार्थियों को हॉस्टल में शांति और सदभावना को बाधित करने पर रिम्स हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. रिम्स हॉस्टल से निष्कासित करने के साथ-साथ इन विद्यार्थियों पर आर्थिक दंड भी लगाया गया है.

तीन विद्यार्थियों पर 25-25 हजार रुपये और सात पर 10-10 हजार रुपये का दंड लगाया गया है. विद्यार्थियों पर कार्रवाई से संबंधित आदेश सोमवार को स्टूडेंट डीन एंड वेलफेयर कमेटी द्वारा जारी कर दिया गया, इसकी कॉपी निदेशक और डीन को भी भेजी गयी है, कार्रवाई पर अंतिम निर्णय लेने में डीन, अधीक्षक, सर्जरी, गाइनी माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष और डीन स्टूडेंट एंड वेलफेयर शामिल थे.

गौरतलब है कि रिम्स हॉस्टल में पिछले कुछ महीनों से लगातार मारपीट का मामला सामने आता रहा है.

इससे रिम्स की छवि खराब हो रही थी. इसी आधार पर छात्रों को चिह्नित किया गया और अभिभावकों के सामने हॉस्टल में शांति और सदभावना को बाधित नहीं करने का शपथ पत्र लिया गया, लेकिन विद्यार्थियों में कोई सुधार नहीं हुआ.

3 इसके बाद प्रबंधन ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया. इधर, हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वह शांति और सदभावना का पालन करें, वनां उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

Pathardih Coal Washery Accident: पाथरडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा, वेल्डिंग...

Pathardih Coal Washery Accident: झरिया के पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को काम के दौरान वेल्डिंग मशीन फटने से तीन मजदूर घायल हो गए।...

Dhanbad Flat Fraud Case: फ्लैट के नाम पर ठगी के आरोपित...

Dhanbad Flat Fraud Case: फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये लेने और आवास उपलब्ध नहीं कराने के आरोप में धनसार थाना...

Mithila Makhana Export: बिहार का मिथिला मखाना अब ग्लोबल मार्केट में,...

Mithila Makhana Export: बिहार का प्रसिद्ध मिथिला मखाना अब स्थानीय तालाबों और जल क्षेत्रों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान मजबूत कर रहा...