25 को रिम्स के सीसीयू (CCU) का शिलान्यास करेंगे मोदी

रांची: रिम्स में तैयार होने वाले 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) का शिलान्यास 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे.

सीसीयू का निर्माण केंद्र सरकार की फंड से किया जा रहा है. इसके निर्माण की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग को दी गयी है.

क्रिटिकल केयर का निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत किया जा रहा है. उम्मीद है कि बिल्डिंग का निर्माण शीघ्र पूरा हो जायेगा.

इसके बाद इसे रिम्स को हैंडओवर कर दिया जायेगा. इसके संचालन की पूरी जिम्मेदारी रिम्स की होगी.

यह CCU पावर हाउस के पास बनाया जायेगा, क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण होने से गंभीर मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ेगी.

वहीं, सीसीयू में आइसोलेशन बेड और वेंटिलेटर बेड भी होंगे. हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा भी होगी.

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...