फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
धनबाद : फायरिंग में धर्मेंद्र घायल – कोयलांचल में दिवाली से ठीक पहले गोलियों की तड़तड़ाहट सुनने को मिली.
संपत्ति विवाद में हुई फायरिंग में धर्मेंद्र नामक एक व्यक्ति को तीन गोली लगी है.
धनतेरस की अहले सुबह शनिवार को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया श्मशान घाट के
समीप पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर गोली चलाई गयी.
जिसमें उक्त युवक को तीन गोली मारी गई है. गोली लगने के बाद घायल को
आनन-फानन में पुलिस की मदद से परिजनों ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रही है.
मटकुरिया श्मशान घाट के समीप युवक को मारी गोली
घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल का नाम धर्मेन्द्र यादव है जो बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर के रहनेवाले है. वह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. मटकुरिया श्मशान घाट के समीप अरविन्द, मनीष और प्रवीण पहले से घात लगाये हुए थे. उन्हे देख वहां मौजूद तीनों ने घेर लिया और मारपीट करते हुए उस पर गोली चला दिया. गोलीबारी में युवक को तीन गोली लगी है. गंभीर रूप से घायल युवक को धनबाद के एसएनएमएमसीएच इलाज जारी है. घायल धर्मेंद्र यादव का विकास नगर में दूध का कारोबार है.
फायरिंग में धर्मेंद्र घायल – अपराधियों ने युवक को मारी तीन गोली
घटना के बाद परिजनों ने बताया कि मेरा पुश्तैनी घर आरा है, जमीन बंटवारे को लेकर उनके परिवार में शारदा देवी से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के तहत शनिवार की सुबह मटकुरिया श्मशान घाट के समीप शारदा देवी के लोगों ने धर्मेंद्र यादव को घेर लिया और उन पर गोली चला दी. घटना में धर्मेंद्र यादव को 3 गोली लगी है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने भी संपत्ति विवाद में गोली चलने के बात को स्वीकार किया है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल
मिशन 2024 में जुटी भाजपा,सीएम नीतीश के गृह जिला में अमित शाह का दौरा
Highlights







