बाढ़ थर्मल पावर प्लांट के प्रथम चरण की तीसरी इकाई का हुआ सफतापूर्वक पूर्वक ट्रायल रन

बाढ़ : बिहार के ऊर्जा क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए बाढ़ विद्युत ताप परियोजना के प्रथम चरण की तीसरी इकाई (660 मेगावाट) का सफलतापूर्वक ट्रायल रन पांच जून को पूरा किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करना और औद्योगिक विकास को गति देना है। बाढ़ सुपर थर्मल पावर परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 3300 मेगावाट निर्धारित की गई है, जो दो चरणों में विभाजित है। प्रथम चरण में 660×3 मेगावाट (कुल 1980 मेगावाट) एवं द्वितीय चरण में 660×2 मेगावाट (कुल 1320 मेगावाट) का विद्युत उत्पादन होगा।

LN Mishra 1 22Scope News

पहली इकाई को नवंबर 2021 में और दूसरी इकाई को अगस्त 2023 में ऊर्जान्वित किया गया था

परियोजना के प्रथम चरण की पहली इकाई को नवंबर 2021 में और दूसरी इकाई को अगस्त 2023 में ऊर्जान्वित किया गया था, जबकि अब तीसरी इकाई को भी सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। इसके साथ ही इस चरण के तहत 1980 मेगावाट उत्पादन क्षमता पूरी हो चुकी है, जिसमें से बिहार को 1110 मेगावाट बिजली प्राप्त होगी। वहीं, द्वितीय चरण के तहत 660×2 मेगावाट (1320 मेगावाट) क्षमता की इकाइयों को 2016 में पूरा कर लिया गया, जिससे बिहार को 1136 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उपलब्ध हो रही है।

यह भी देखें :

बाढ़ थर्मल पावर प्लांट बिहार की ऊर्जा उपलब्धता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील पत्थर है – बिजेंद्र यादव

इस अवसर पर बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बाढ़ थर्मल पावर प्लांट बिहार की ऊर्जा उपलब्धता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील पत्थर है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच की वजह से संभव हो पाई है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन से राज्य को निर्बाध एवम् गुणवत्ता बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों, कृषि, व्यापार और घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े : जनवरी 2030 से पहले तैयार हो जाएगी बिहार की सबसे उंची आवासीय टाउनशिप, डिप्टी सीएम ने किया कार्यारंभ

Saffrn

Trending News

LEADS 2025 Ranking: बिहार को बड़ी सफलता, ‘High Performers’ श्रेणी में...

LEADS 2025 फ्रेमवर्क में बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘Fast Mover’ से ‘High Performers’ श्रेणी में जगह बनाई। उद्योग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र...

Darbhanga BJP Training Camp: वैचारिक मंथन के साथ भाजपा जिला प्रशिक्षण...

दरभंगा में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई नेताओं ने संगठन, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता...

Lakhisarai Bypass ROB Crack: निर्माण एजेंसी होगी Blacklist, भारी वाहनों की...

 लखीसराय बाईपास ROB में क्रैक मिलने के बाद बिहार सरकार सख्त हुई। निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और भारी वाहनों पर रोक के निर्देश...

संजय सरावगी ने परिजनों को दिया भरोसा, कहा- अपराधियों की जल्द...

दरभंगा : बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी आज स्वर्गीय श्रवण राम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान...

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img