धनबाद : रेलवे स्टेशन परिसर में प्रशासन ने चलाया वाहन जांच अभियान

धनबाद : “अगर आप धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में अपने वाहन को लेकर जा रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए… क्योंकि ‘नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ी करने पर आपके वाहन का चालन कट जाएगा और आपको जुर्माना देना पड़ेगा”… धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ ने सोमवार को नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान काटा.

इस दौरान आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन परिसर में पार्किंग जोन होने के बावजूद कई लोग जहां-तहां वाहन खड़ी कर देते हैं. जिसके वजह से आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में वरीय रेल अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार से नो-पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों का चालान काटने और जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में रेलवे स्टेशन परिसर के नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान काटा जा रहा है. जिससे कि लोग जहां-तहां वाहन खड़ा ना करें.

रिपोर्ट : राजकुमार

धनबाद : पुलिस की वर्दी में अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट से लूटा 4.34 लाख

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...