Advertisment

शहर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

नवादा : नवादा में आज यानी रविवार को शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया है। नगर परिषद के अधिकारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर सड़क पर उतरे प्रजातंत्र चौक से लेकर खुरी नदी पुल होते हुए सद्भावना चौक तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाथ का अवैध कब्जा करने वाले स्थाई व अस्थाई दुकानदारों का सामान जब्त भी किया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों को कड़ी फटकार भी लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि अगली बार अतिक्रमण पाए जाने पर सामान जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि एक दिन अभियान चलाने के बाद छोड़ दिया जाता है। जिससे फुटपाथी दुकानदार उनके दुकान के आगे अपनी दुकान सजा लेते हैं। बताते चले की दुकानदार अपने दुकान के आगे दुकान लगाने के लिए ठेला फुटपाथ की दुकानदारों से अवैध रुपया वसूलते हैं। इसीलिए दुकान के आगे फुटपाथी दुकान दारू का कब्जा लगा रहता है और शहर के अतिक्रमण से बाजार और रोड जाम हो जाता है।

यह भी पढ़े : अतिक्रमण मुक्त कराने गए प्रसाशन व ग्रामीण के बीच जमकर नोकझोंक, की गई रोड़ेबाजी

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Deoghar Delhi Flight: अब हर दिन मिलेगी देवघर-बेंगलुरु फ्लाइट, दिल्ली की...

Deoghar Delhi Flight: श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों और हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। देवघर-दिल्ली नाइट फ्लाइट सर्विस...

JPSC Protest Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षाओं पर उठे सवाल, देवेंद्रनाथ महतो ने...

JPSC Protest Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC की अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहा आंदोलन तेज़ हो रहा है। इसी...

NIT Student Drowned Jamshedpur: दोस्तों संग नहाने गया NIT छात्र लापता,...

NIT Student Drowned Jamshedpur: सरायकेला-खरसावां जिले के RIT पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद असांगी चेक डैम में रविवार दोपहर नहाते समय NIT के एक...