Advertisment

होटल एमराल्ड पर प्रशासन का चाबुक

राजधानी रांची में नदियों और जलाशयों पर हुए अवैध निर्माणों पर झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से आपत्ति जताये जाने के बाद स्थानीय प्रशासन नींद से जागा है, और आनन फानन में अवैध निर्माण के मामलों पर सख्त फैसले लेने लगा है। इसी क्रम में हिनू में होटल एमराल्ड पर नगर आयुक्त का चाबुक चला है और 72 घंटों के अंदर होटल को सील करते हुए तय जुर्माने की राशि 30 दिनों में नहीं चुकाने पर होटल तोड़ने का आदेश दिया हैं। इस बारे में पूछे जाने पर नगर निगम के डिप्टी मेयर ने इसे प्रशासन का फैसला बताया, मगर अवैध निर्माण तोड़े जाने को लेकर स्थानीय प्रशासन पर हाईकोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कानून में संशोधन की जरूरत पर जोर दिया।

वहीं नगर निगम के डिप्टी मेयर ने पिछले दो दिनों के अंदर हुई बारिश से राजधानी रांची में मची तबाही के लिये नगर निगम से ज्यादा राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया, उन्होंने कहा कि नगर निगम फंड के लिये सरकार पर निर्भर हैं, निगम को अपनी योजनाएं पूरी करने के लिये पर्याप्त फंड नहीं मिल पाता हैं, उसपर से उन्होंने 2006 की डीपीआर रिपोर्ट के आधार पर 2016 में नालियों का निर्माण गलत तरीके से किये जाने को तबाही का कारण बताया।

नगर निगम बरसात में मची तबाही के लिये राज्य सरकार को जिम्मेदार बताते हुए अतिक्रमण और अवैध निर्माण तोड़ने से आम लोगों को हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए उन्हें नियमित करने के पक्ष में हैं। मगर सवाल ये भी है कि आखिर अवैध तरीके से लाखों की संख्या में जब अतिक्रमण कर मकानों और व्यवसायिक परिसरों का निमार्ण हो रहा था, तब नगर निगम और स्थानीय प्रशासन कौन सी नींद में सोये हुए थे।

Adityapur Brown Sugar Raid: सरायकेला में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, छत...

Adityapur Brown Sugar Raid: आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...