Advertisment

वेतन की मांग कर रहे आंदोलनकारी महिलाओं पर चला प्रशासन का डंडा

धनबाद : बीसीसीएल ब्लॉक दो अंतर्गत बेनीडीह मेन साइडिंग तथा केशरगढ़ रेल साइडिंग के सेलपीकर मजदूर पिछले 4 दिनों से बकाये वेतन तथा हाई पावर कमिटी गठित वेतन की मांग को लेकर आंदोलनरत थे. पुलिस और सीआईएसएफ ने लाठीचार्ज कर आंदोलन को समाप्त करवाया. लाठीचार्ज की कार्रवाई से भगदड़ मच गई. मजदूर लाठीचार्ज की कार्रवाई के बाद इधर-उधर लोग भागने लगे. महिला मजदूरों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया गया.

कार्रवाई से मजदूरों में आक्रोश

इस दौरान एक महिला मजदूर की तबियत भी बिगड़ गई. इस पूरे मामले में ब्लॉक दो जीएम चितरंजन कुमार से कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर कैमरा को देख भागने लगे. कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. इस कार्रवाई से मजदूरों में आक्रोश है. कई मजदूर घायल होने की बात बताई जा रही है।

थाना का घेराव करने जा रहे जेएमएम नेता को प्रशासन ने रोका

बेनीडीह लिंक साइडिंग में आंदोलनरत सेलपिकर मजदूरों पर लाठीचार्ज के विरोध में जेएमएम नेता के नेतृत्व में बाघमारा थाना घेराव को जा रहे लोगों को प्रशासन ने रोका. लोगों ने प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बाघमारा थाना अंतर्गत इंदिरा चौक पर प्रदर्शनकारियों को रोका गया.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

डीसी रेल आंदोलनकारी सांसदों को सौपेंगे मांगपत्र

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...

BBMKU AISA Protest Dhanbad: BBMKU में छात्र आंदोलन तेज, मांगों को...

BBMKU AISA Protest Dhanbad: सोमवार को छात्र संगठन 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (AISA) के विरोध-प्रदर्शन के कारण बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU) का...