तीसरे दिन भी चला अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बुलडोजर, नो पार्किंग में लगे कई बाइक को किया जब्त

नवादा : शहर में गुरुवार को भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान सदर एसडीओ अखलेश कुमार और सदर डिप्टी एसपी अजय प्रसाद के नेतृत्व में ट्रैफिक इंचार्ज विजय सिंह समेत नगर परिषद की टीम के द्वारा ये अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सड़क पर लगे वाहनों को जब्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया।

शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

वहीं दुकान के आगे दुकान लगाकर अतिक्रमण की समस्या जटिल होती जा रही थी। ऐसे अतिक्रमण करनेवालों पर कार्रवाई की गई, जिसमें कई दुकानों का सामान भी नगर परिषद के द्वारा जब्त किया गया। ट्रैफिक इंचार्ज, नगर पार्षद राजेश रंजन, सुनील कुमार और मोहम्मद मुन्ना के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासन द्वारा फुटपाथी दुकानदारों को शहर से हटवाया गया। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की कड़ी हिदायत दी गई।

अतिक्रमणकारियों को सख्त निर्देश

अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि अगली बार फुटपाथ पर कब्जा पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सामान जब्त तो किया ही जाएगा साथ ही जुर्माना और मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद फुटपाथ पूरी तरह साफ हो गया, जिससे राहगीरों एवं अन्य दैनिक यात्रियों की राहत की सांस ली है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...