निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सामने चला बुलडोजर, बेघर हुए लोग

बिरंचि नारायण के खिलाफ आक्रोशित हुए लोग

बोकारो : निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सामने चला बुलडोजर– जियाडा के

लोहांचल में बन रहे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सामने शुक्रवार को

अहले सुबह से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई.

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लोगों के घर को प्रशासन के द्वारा लाए गए

जेसीबी से तोड़कर जमींदोज कर दिया गया. इस अभियान के बाद महिलाएं रोती बिलखती नजर आए.

कई जानवर इसके चपेट में आ गए.

इस अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर बेघर हुए लोग बोकारो के भाजपा विधायक बिरंचि नारायण के खिलाफ आक्रोशित नजर आए.

bokaro buldozer12 22Scope News

अहले सुबह चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

अस्पताल के सामने अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर बोकारो विधायक बिरंचि नारायण ने झारखंड विधानसभा में इसको लेकर सवाल उठाया था. जिसके बाद सरकार ने अतिक्रमण को हटाने का आश्वासन दिया था. पंचायत चुनाव होने के कारण इस अभियान को रोक दिया गया था और कल जैसे ही मतगणना समाप्त हुई आज अहले सुबह चास अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

bokaro buldozer1 22Scope News

बोकारो विधायक के करीबियों की देखरेख में निर्माण हो रहा अस्पताल

जानकारी के मुताबिक मोमेंटम झारखंड के तहत उक्त जमीन को आवंटित किया गया था. जहां सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया जा रहा है. इस अस्पताल का निर्माण बोकारो विधायक के करीबियों की देखरेख में चल रहा है. अस्पताल के बाहर बोकारो स्टील की जमीन पर वर्षों से खटाल खुला हुआ था. जहां मवेशियों को रखकर बोकारो के लोगों को दूध की आपूर्ति की जा रही थी.

bokaro buldozer 22Scope News

रोते-बिलखते नजर आए बेघर हुए लोग

प्रशासन द्वारा वहां अतिक्रमण कर रह रहे लोगों को नोटिस भी दिया गया था, लेकिन लोग वहां जमे हुए थे. आज इसको लेकर अभियान चलाया गया जिन लोग इस अभियान में बेघर हुए हैं वे रोते-बिलखते नजर आए. चास अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि यह अभियान अतिक्रमण जमीन को हटाने के कारण किया गया है. बोकारो स्टील की जमीन होने के कारण जिला प्रशासन का इसमें कोई रोल नहीं है. पहले ही अभियान चलाया जाना था, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण इसे रोका गया. कल मतगणना खत्म हुई तो आज इस कार्रवाई को पूरा किया गया. जहां अतिक्रमण हटाया जा रहा है, उसकी घेराबंदी भी कर दी जाएगी ताकि अतिक्रमण नहीं हो सके.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...