लालू परिवार के करीबी के यहां पुलिस की धमक, गिरफ्तारी के लिए चस्पा किया इश्तेहार

मोतिहारी : एक बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से सामने आई है। जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के करीबी मोतिहारी नगर निगम के मेयर पति व राजद के व्यावसायिक प्रकोष्ट के प्रधान महासचिव देवा गुप्ता के गिरफ्तारी के लिए मोतीहारी पुलिस ने डुगडुगी बजाकर घर पर इश्तेहार चिपकाया है। राजद नेता देवा गुप्ता की हत्या के आरोपी हैं और फिलहाल वह फरार चल रहे हैं। जो कि लालू परिवार का काफी करीबी बताया जाता है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले चकिया में संवेदक राजीव यादव की सुबह सुबह ही गोली मार हत्या कर दी गई थी। जिस हत्याकांड में राजद नेता देवा गुप्ता का नाम आया था। उसी कांड में वे काफी दिनों से फरार चल रहे हैं। जिसको लेकर गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई बार छापेमारी की लेकिन पुलिस को जब सफलता नहीं मिली तो कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर मेयर पति देवा गुप्ता के घर पर इश्तेहार चिपका कर अल्टीमेटम दिया है। पुलिस का कहना है कि अगर जल्द हाजिर नहीं होते है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : जुगाड़ कर बांग्लादेश से स्वदेश लौटा मेडिकल छात्र आसिफ

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...