स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जारी किया विज्ञापन

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है.

122 22Scope News

इसके तहत सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 863, कनीय सचिवालय सहायक के 335, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 182, प्लानिंग असिस्टेंट के 05, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी के 195, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी के 252 और अंचल निरीक्षक सह कानूनगो के 185 पदों पर नियुक्ति होगी.

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के लिए 44900-142400/- का वेतनमान तय है जबकि कनीय सचिवालय सहायक के लिए 19900-63200/-, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी और अंचल निरीक्षक का वेतनमान 3500-112400 रुपये का (पे मैट्रिक्स लेवल-6) रखा गया है.

आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास स्नातक या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है. न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए (आरक्षितों के लिए अलग अलग प्रावधान). कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर 20 जून से 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

25-27 जुलाई तक आनलाइन आवेदन पत्र में नाम, जन्म तिथि को छोड़ बाकी बिंदुओं पर संशोधन का मौका मिलेगा.

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...