Commercial Advertisment

झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा: 2025 पदों के लिए परीक्षा संपन्न

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन रविवार को समाप्त हो गया। इस परीक्षा के तहत 2025 पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार है जब किसी नियुक्ति परीक्षा के लिए दो दिन तक इंटरनेट सेवा बंद की गई थी।

परीक्षा कुल 823 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिनमें रांची जिले में 131 केंद्र शामिल थे। आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूसरे दिन लगभग 58 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। कुल 3 लाख 19 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए पंजीकृत किया गया था, जिनमें से 1 लाख 86 हजार अभ्यर्थी उपस्थित रहे। रांची जिले में रविवार को अभ्यर्थियों की संख्या पहले दिन की तुलना में दोगुनी हो गई।

डीईओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन शनिवार को केवल 31.88 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि दूसरे दिन रविवार को यह आंकड़ा 67.26 प्रतिशत तक पहुँच गया। रांची जिले में रविवार को 61236 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से 41186 ने भाग लिया।

परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि रीजनिंग के सवालों ने उन्हें काफी उलझाया, जिससे उन्हें हल करने में अधिक समय लगा। झारखंड से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए थे। जिला स्कूल केंद्र पर उपस्थित अभ्यर्थी अभय कुमार ने कहा कि ओवरऑल सवालों का स्तर ठीक था। वहीं, अनिरुद्ध सिन्हा ने गणित के सवालों को हल करने में समय अधिक लगने की बात कही।

आशा की जा रही है कि परीक्षा की आंसर-की सितंबर के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...