रांची सिविल कोर्ट में फैमिली कोर्ट रूम में मारपीट, अधिवक्ता राज वर्मा पर हुआ हमला

रांची: सिविल कोर्ट के फैमिली कोर्ट रूम में शुक्रवार को एक विवाद के दौरान मारपीट की घटना घटी, जिससे कोर्ट रूम रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दिन में करीब 11:40 बजे सुनवाई चल रही थी, जब युवा अधिवक्ता राज वर्मा पर उनकी भाभी के भाई परिजात कुमार ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में राज वर्मा के कंधे पर चोट आई और उनकी नाक से खून बहने लगा।

घटना के समय राज वर्मा कोर्ट रूम में अपने मुवक्किल के साथ मौजूद थे और सुनवाई के बाद जानकारी लेने प्लीडर कमिश्नर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान परिजात कुमार ने उन पर हमला कर दिया। राज वर्मा का दावा है कि उनकी भाभी ने भी उन पर हमला किया।

रांची सिविल कोर्ट में मारपीट :

इस हिंसक घटना के दौरान कोर्ट में मौजूद जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति  सदस्य ने किसी प्रकार की सहायता नहीं की। घायल अवस्था में राज वर्मा को अन्य वकीलों की मदद से सिविल कोर्ट परिसर स्थित डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया और बाद में उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां तीन घंटे तक उनका इलाज चला।

राज वर्मा और उनके बड़े भाई, जो स्वयं भी वकील हैं, के बीच फैमिली कोर्ट में मामला चल रहा है, और राज वर्मा अपने भाई की ओर से कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं। घटना सीसीटीवी में दर्ज हो गई है, और राज वर्मा ने इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।

 

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...