वर्ष 2014 के बाद नए भारत में महिलाओं को मिला सम्मानजनक स्थान, बोले CM Yogi

वाराणसी :  वर्ष 2014 के बाद नए भारत में महिलाओं को मिला सम्मानजनक स्थान, बोले CM Yogi। वाराणसी में शनिवार को CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद नए भारत में महिलाओं को सम्मानजनक स्थान मिला। पीएम मोदी की अगुवाई में महिलाओं, माताओं, बहनों और बेटियों के सशक्तिकरण, सुविधाओं और मौका मुहैया कराने के तमाम प्रयास कई स्तर पर एकसाथ शुरू हुए। उसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं।

‘…हर हाल में बेटी और उसके सम्मान की रक्षा का है संकल्प’

वाराणसी के पिण्डरा तहसील स्थित नेशनल इण्टर कॉलेज में शनिवार को CM Yogi आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि – ‘…वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश की बागडोर सम्भालने के बाद जिस नए भारत का निर्माण हुआ, उसमें उन्होंने महिलाओं के लिए भी सम्मानजनक स्थान बनाया।

…प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि हर हाल में बेटी और उसके सम्मान की रक्षा हो। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित अनेक कार्यक्रमों द्वारा प्रधानमंत्री जी ने बेटियों एवं महिलाओं का सम्मान व गरिमा बढ़ाने के प्रयास प्रारम्भ किए।

…परिणास्वरूप देश में आज बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपनी क्षमता सिद्ध कर रही हैं। हर हाल में बेटियों को शिक्षा और संरक्षण मिलना चाहिए। बेटियां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व दे सकती हैं’।

वाराणसी में शनिवार को पिंडरा के कार्यक्रम को शिरकत करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
वाराणसी में शनिवार को पिंडरा के कार्यक्रम को शिरकत करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi बोले – नारी की गरिमा का प्रतीक बनीं हर घर शौचालय

CM Yogi ने कहा कि – ‘…हर घर में शौचालय का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास की सुविधाएं नारी की गरिमा का प्रतीक बनी हैं। धुएं से मुक्ति के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन महिलाओं की शारीरिक सुरक्षा की दृष्टि से एक बड़ा कदम था।

…देश में 10 करोड़ परिवारों को यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। प्रदेश में लगभग 2 करोड़ परिवार इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री जी ने महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 3 करोड़ लखपति दीदी के निर्माण का बड़ा लक्ष्य तय किया है’।

वाराणसी में शनिवार को पिंडरा के कार्यक्रम को शिरकत करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
वाराणसी में शनिवार को पिंडरा के कार्यक्रम को शिरकत करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi बोले – जाति, मत और मजहब से ऊपर उठकर सबको दी जा रहीं सरकारी सुविधाएं

अपने संबोधन में CM Yogi  ने आगे कहा कि – ‘…डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश में किसी भी जाति, मत और मजहब के भावना से ऊपर रहते हुए सबको समान भाव से सरकारी सुविधाएं मुहैया करा रही हैं। कहीं कोई भेदभाव नहीं है।

…आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक के हर व्यक्ति को चाहे वह महिला हो या पुरुष अथवा किसी भी आय वर्ग का हो, प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार लगभग 1 करोड़ लोगों को निराश्रित महिला, दिव्यांगजन तथा वृद्धावस्था पेंशन के रूप में प्रतिवर्ष 12,000 रुपये उपलब्ध करा रही है’।

वाराणसी में शनिवार को पिंडरा के कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
वाराणसी में शनिवार को पिंडरा के कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

इससे पूर्व CM Yogi आदित्यनाथ ने नेशनल इण्टर कॉलेज, पिण्डरा के प्रांगण में प्रसिद्ध समाजसेवी विभूति नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय विधायक (पिण्डरा) डॉ. अवधेश सिंह ने किया।

इस अवसर पर स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...