37 दिन बाद सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन समाप्त, मानदेय वृद्धि का मिला आश्वासन

सीधी नियुक्ति की मांग छोड़कर अन्य मांगों पर मिला आश्वासन

रांची : सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन 37 दिन बाद समाप्त हो गया है. सरकार के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हुआ है. बुधवार को लिखित आश्वासन मिलने पर आंदोलन खत्म करने की घोषणा की जायेगी. इन लोगों का सीएम हाउस घेराव का कार्यक्रम भी था. इसकी सूचना मिलने पर प्रतिनिधिमंडल को वार्ता करने के लिए समाहरणालय बुलाया गया.

एडिशनल होम सेक्रेटरी, आईजी मानवाधिकार और पुलिस अधिकारी ने की वार्ता

समाहरणालय में एडिशनल होम सेक्रेटरी, आईजी मानवाधिकार और पुलिस अधिकारियों ने सहायक पुलिस कर्मियों से वार्ता की. मौके पर मानदेय बढ़ाने, सेवा बहाल रखने और पुलिसकर्मियों की नौकरी में उम्र सीमा की छूट सहित आठ अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला, जिसमें सीधी स्थायी नियुक्ति को छोड़ कर मानदेय बढ़ाने, 2022 तक सेवा बहाल रखने सहित अन्य मांगों पर चर्चा की गयी. दो महीने के अंदर जायज मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिला है.

2 महीने के अंदर जायज मांगों पर विचार कर मिला आश्वासन

सहायक पुलिसकर्मियों की मांगों पर विचार करने के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की गयी. समिति द्वारा दो माह में मांगों को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. जानकारी के अनुसार सहायक पुलिसकर्मियों के पांच साल पूरे होने के बाद भी आगे सहायक पुलिस में उनके स्थायीकरण पर भी विचार किया जायेगा. लेकिन सारा निर्णय गठित समिति द्वारा लिया जायेगा. इस कमेटी में आईजी के साथ गृह अपर सचिव और वित्त विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे.

सामने आकर लड़ने का वक्त आ गया है, नया साल आंदोलन का वर्ष होगा-सुदेश महतो

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...