पत्नी से विवाद के बाद कारोबारी ने की आत्महत्या, पिता ने कोतवाली थाने में दर्ज कराया यूडी केस

रांची:  कार्ट सराय रोड के साईं नगर में रहने वाले ईंट कारोबारी मनीष धानुका की आत्महत्या मामले में उनके पिता शंकर धानुका ने सोमवार को कोतवाली थाना में यूडी (अननैचुरल डेथ) केस दर्ज कराया है। पिता ने बताया कि मनीष का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी व्यक्ति पर कोई संदेह नहीं है।

हालांकि, मनीष ने आत्महत्या कब की, इस संबंध में पिता ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली है। इस कारण मामले की जांच आत्महत्या के एंगल से ही की जा रही है।

गौरतलब है कि शनिवार रात करीब नौ बजे मनीष धानुका शराब पीते हुए खाना खा रहे थे। इस दौरान पत्नी से उनका विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई। इसके कुछ ही देर बाद मनीष ने खुद को गोली मारकर जान दे दी।

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...