Advertisment

एक साल बाद फिर से वुहान में कोरोना का दस्तक, अधिकारियों ने लिया बड़ा फैसला

वुहान : चीन के वुहान में एक साल बाद कोरोना संक्रमण का पहला मामला दर्ज किया गया है। अब शहर के सभी लोगों का कोविड-19 टेस्ट कराने का फैसला प्रशासन ने लिया है। वर्ष 2019 के अंत में चीन के इसी शहर वुहान में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद दो-तीन माह में ही इसने पूरी दुनिया को संक्रमित कर दिया और 11 मार्च 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया था।

वरिष्ठ अधिकारी ली ताओ ने कहा कि सभी निवासियों का न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग शुरू किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि वुहान शहर की पूरी आबादी का कोविड-टेस्ट कराने का निर्णय लिया है, क्योंकि यहां पहला स्थानीय संक्रमण का मामला एक साल से भी अधिक समय के बाद मिला है।

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...