अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया के 112 पायलटों ने मांग ली छुट्टी, जानिए पूरा मामला

Desk. अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया के 112 पायलटों ने सामूहिक ‘सिक लीव’ मांग ली। इसकी जानकारी संसद में दी गई है। दरअसल, 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों में से 240 की मौत हो गई थी। इसके अलावा विमान एक मेडिकल हॉस्टल पर गिरा, जिससे कुल मृतकों की संख्या 260 तक पहुंच गई थी। हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि टेक-ऑफ के एक सेकंड के भीतर ही इंजन फ्यूल स्विच कट-ऑफ मोड में चले गए, जिससे इंजन को फ्यूल मिलना बंद हो गया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि फ्यूल स्विच कैसे और क्यों बंद हुए।

112 पायलटों ने मांग सिक लीव

बीजेपी सांसद जय प्रकाश के सवाल के जवाब में नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने संसद में जानकारी दी कि 16 जून को कुल 112 पायलटों ने बीमार होने की सूचना दी। इनमें 51 कमांडर (PI) और 61 फर्स्ट ऑफिसर (P2) शामिल थे। माना जा रहा है कि यह कदम पायलटों ने दुर्घटना के मानसिक दबाव के चलते उठाया।

मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस

हादसे के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइनों को सलाह दी है कि वे फ्लाइट क्रू और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (ATCOs) के मानसिक स्वास्थ्य का मूल्यांकन करें। साथ ही, मेंटल हेल्थ सपोर्ट प्रोग्राम शुरू करें ताकि कर्मचारी तनाव से निपट सकें। DGCA ने सभी एयरलाइन ऑपरेटर्स, फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (FTO) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को अपने कर्मचारियों के लिए मेंटल हेल्थ निगरानी और सहायता प्रणाली विकसित करने का निर्देश भी दिया है।

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...

Corn Husk Eco Friendly Products: मक्के के छिलके से बन रहे...

Corn Husk Eco Friendly Products: जिस मक्के के छिलके को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, उसी से अब कप, प्लेट, कटोरी, ग्लास...