झारखंड कुम्हार समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया स्वागत …

पलामू: आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पलामू पहुंचे. मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से पलामू पहुंचे. जहां उनके आगमन पर झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत में सड़क को फूलों से सजा दिया. इसके अलावा जब मुख्यमंत्री का काफिला उनके बीच से गुजर रहा था, तो कार्यकर्ता उनकी गाड़ी पर फूलों की बारिश कर रहे थे. कार्यकर्ताओं ने सड़क के दोनों ओर मानव श्रृंखला बनाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत किया. काफिले के लोगों ने पांच मन गेंदा के फूल से मुख्यमंत्री का स्वागत किया. समिति के लोगों ने इस कार्यक्रम का आयोजन काफी जल्दबाजी में सुसज्जित और व्यवस्थित तरीके से किया. कार्यक्रम की अगुवाई अविनाशदेव करते नजर आए और समिति के सदस्यों के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था.

बताते चलें कि झारखंड सरकार की ओर से आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन एक साथ झारखंड के चौबीस जिलों में आयोजित किया जा रहा है. जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारियों के सहयोग से जनता की शिकायतों को लिया जा रहा है और ससमय शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया की जा रही है. इस कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य में संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है.

रिपोर्ट- संजीत यादव

हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद से गुंजता रहा लोबिन हेम्ब्रम की जनाक्रोश सभा  

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्म दिन पर लगा बधाइयों का तांता

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...