आखिर क्यों अड़ा है जिला प्रशासन मेदिनीनगर की पहचान मिटाने को!

Palamu: अंग्रेजों द्वारा निर्मित और मेदिनीनगर की पहचान रहे जिला स्कूल, मेदिनीनगर का अस्तित्व आज जिला प्रशासन की जिद्द के आगे खतरे में है.

दरअसल जिला प्रशासन स्कूल के मैदान के बीच मॉडल स्कूल के निर्माण पर अड़ा है, मॉडल स्कूल के निर्माण के लिए नींव भी खोद दी गई है. इस बीच स्कूल के मैदान के बीच मॉडल स्कूल का निर्माण का स्थानीय लोगों और छात्रों द्वारा विरोध किया जाने लगा है. दिन प्रति दिन यह विरोध का स्वर तेज हो रहा है. अब इस मुद्दे पर स्थानीय समाजसेवियों और शिक्षाविदों की ओर से भी विरोध किया जाने लगा है.

vlcsnap 2021 12 26 16h02m00s485 22Scope News

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन के इस कदम से स्कूल की पहचान ही खत्म हो जाएगी. जिला स्कूल की पहचान उसका मैदान है. इसी मैदान में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन होता रहा है. स्कूल के छात्र और छात्राएं यहां विभिन्न प्रकार का खेल खेलकर अपने आप को शारीरिक-मानसिक रुप से उर्जावान बनाते हैं. जब यह मैदान ही खत्म हो जाएगा तब यह छात्र कहां जाएंगे, यह कौन सी शिक्षा नीति है, जिसमें शारीरिक-मानसिक विकास और गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है. जबकि सरकार खुद भी विभिन्न प्रकार के खेलों के लिए छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने की बात करती है. नई शिक्षा नीति का यह एक अहम हिस्सा है, फिर यह कदम क्यों और किसके इशारे पर उठाया जा रहा है.vlcsnap 2021 12 26 16h04m19s304 22Scope News

यहां बता दें कि 18वीं शताब्दी में स्थापित जिला स्कूल का मैदान मेदिनीनगर के युवाओं के लिए स्टेडियम से कम नहीं है. शहर में इस मैदान के सिवा अन्य कोई मैदान भी नहीं है. हर दिन सैकड़ों युवा फुटबाल, क्रिकेट, कबड्डी खेलने और मार्निंग वाक करने के लिए यहां आते हैं. लेकिन अब जिला प्रशासन मैदान के बीचो बीच मॉडल स्कूल बनाने पर अड़ा है. देखना होगा कि जिला प्रशासन अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है या जन भावनों का ख्याल रख इसको तिंलाजली देता है.

रिपोर्टर:संजीत यादव

प्रशासन ने अलग-अलग एरिया को बनाया माइक्रो कंटेनमेंट जोन

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...