नवनियुक्त मंत्री दीपक प्रकाश हुए बीमार, लिखा- टाइफाइड से हूं पीड़ित

पटना : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) यानी नई सरकार का गठन हो गया है। साथ ही मंत्रियों का मंत्रालय का भी बंटवारा हो गया है। साथ ही बारी-बारी से मंत्री अपना पदभार भी ग्रहण कर रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे व बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश 23 नवंबर को अपने मंत्रालय में जाकर पदभार ग्रहण किया।

दीपक प्रकाश ने लिखा- अगले दो तीन दिनों तक सरकारी कामकाज पूरा करता रहूंगा

आपको बता दें कि नवनियुक्त मंत्री दीपक प्रकाश बीमार हुए। उन्होंने सोसल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा लिखा है एक हफ्ते से टाइफाइड से पीड़ित हूं। डाक्टर ने दवा के साथ बेड रेस्ट की सलाह दी है। नई जिम्मेदारी इतनी बड़ी है कि शरीर को उचित आराम नहीं दे पा रहा हूं। इस कारण से कमजोरी बढ़ गयी है और बीमारी से सही रिकवरी नहीं हो पा रही है। अगले दो तीन दिनों तक सरकारी कामकाज पूरा करता रहूंगा। परंतु शुभचिंतकों से मिलना और फोन पर बात करना थोड़ा कम रहेगा।

यह भी पढ़े : मंत्री का पदभार संभालने के बाद दीपक प्रकाश ने CM नीतीश से की मुलाकात

अंशु झा की रिपोर्ट

Jharkhand Weather: अलनीनो का बढ़ा खतरा, 12 जिले प्रभावित, 54% कम...

झारखंड में सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी ने अलनीनो के असर की चेतावनी दी है। सरकार ने कम...

JSSC Excise Constable: उत्पाद सिपाही भर्ती के 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल...

जेएसएससी उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 से 14 जुलाई तक रांची सदर अस्पताल में होगी। अनुपस्थित...

FIFA World Cup 2026: जर्मनी और नीदरलैंड बाहर, पराग्वे और मोरक्को...

फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट दौर में बड़ा उलटफेर। पराग्वे ने जर्मनी और मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर अंतिम 16...