मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा- नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही समृद्ध और सशक्त बनेगा बिहार

कैमूर : बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अपने दो दिवसीय दौरे पर कैमूर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। सर्किट हाउस भभुआ में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने पंचायती राज विभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही बिहार निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

जिले के समग्र विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की गई – मंत्री दीपक प्रकाश

मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि जिले के समग्र विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने कहा कि कैमूर जिले की कुल 146 पंचायतों में से 46 पंचायत सरकार भवन पूरी तरह संचालित हो चुके हैं, जबकि 80 भवनों का निर्माण अंतिम चरण में है। शेष 19 पंचायतों में भूमि विवाद के कारण कार्य लंबित है, जिसे शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया गया है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के तहत जिले में 19,390 सोलर लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें अब तक 19,165 लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं। मार्च माह के अंत तक लक्ष्य पूर्ण कर लेने की बात मंत्री ने कही।

Mantri Deepak Prakash 1 2 22Scope News

मोक्ष धाम योजना से बदलेगा ग्रामीण ढांचा

दीपक प्रकाश ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए ‘मोक्ष धाम’ योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत श्मशान घाटों पर शेड, चबूतरा, स्नानागार, पेयजल एवं कन्या मंडप जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Mantri Deepak Prakash 2 1 22Scope News

नीतीश मॉडल पर आगे बढ़ेगा बिहार

मुख्यमंत्री के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर मंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार को पिछड़ेपन की छवि से निकालकर सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली जाएं या राज्यसभा की जिम्मेदारी संभालें, बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों को वे लगातार उठाते रहेंगे और राज्य उनके विजन के अनुरूप आगे बढ़ता रहेगा।

Mantri Deepak Prakash 3 22Scope News

यह भी पढ़े : गयाजी पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, सम्राट को CM बनने के सवाल पर कहा- धैर्य रखिए जल्द ही नाम आएगा सामने

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

SP ने किया 4 घंटे में मंदिर से सोने की हार...

सिवान : सिवान पुलिस ने कचहरी स्थित दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का महज चार घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मंदिर से...

Palamu Betla National Park: 1 जुलाई से 30 सितंबर तक क्यों...

Palamu Betla National Park: नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) के निर्देशों के अनुसार, झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल 'बेतला नेशनल पार्क' को 1 जुलाई...

राबड़ी आवास से शिफ्टिंग तेज, बागवानी में लगे पेड़-पौधों को भी...

पटना : पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास को खाली करने की...