असम में भूकंप के लगे तेज झटकों से दहशत में लोग, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 5

डिजिटल डेस्क : असम में भूकंप के लगे तेज झटकों से दहशत में लोग, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 5। असम यानि पूर्वोत्तर भारत के चाय बागानों वाले राज्य में गुरूवार तड़के लगे भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी।

कंपन इतना तेज था कि लोग मारे डर के घरों में बाहर निकल भागे। भूकंप के इन झटकों के कुछ घंटे बीतने के बाद भी स्थानीय लोग दहशत में हैं।

बताया जा रहा है कि देश में गत दिनों दिल्ली-NCR और बिहार में आए भूकंप की तुलना में गुरूवार को असम में आए भूकंप की तीव्रता अधिक रही।

असम के मोरीगांव में तड़के आया भूकंप

असम के मोरीगांव इलाके में गुरुवार की सुबह 2.25 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है।

देश में गत दिनों दिल्ली-NCR और बिहार में आए भूकंप की तीव्रता इससे कम ही थी। गुरूवार को रही भूकंप की तीव्रता ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। धरती के डोलने के बाद सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

दहशत और डर की वजह से कुछ देर लोग घरों से बाहर ही रहे। तत्काल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि भूकंप का केंद्र कहां था।

गुरूवार तड़के असम में आए भूकंप में राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी तरह के जान और माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।

भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा
भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा

16 किमी गहराई में आया असम में ताजा भूकंप

असम में गुरूवार को आए भूकंप के बारे में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कुछ जानकारियां साझा की हैं। इसके मुताबिक, असम के मोरीगांव इलाके में आए भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है। यह भूकंप 16 किलोमीटर गहराई में आया था।

बता दें कि 5 तीव्रता वाले भूकंप को मॉडरेट ही माना जाता है। इतनी तीव्रता वाले भूकंप में घर के अंदर की चीजें हिलने लगती हैं, खड़खड़ाहट की आवाज होती है और मामूली नुकसान होने की संभावना होती है, लेकिन यह ज्यादा खतरनाक नहीं होता है।

बता दें कि इस साल के पहले माह से ही राजधानी दिल्ली से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके लगे हैं। राजधानी दिल्ली में बीते 17 फरवरी को भयानक भूकंप ने दस्तक दी।

राजधानी में तब लोग सुबह के अलार्म से नहीं बल्कि डर और दहशत से जागे थे क्योंकि तब उनका बेड तेजी से हिलने लगा, खिड़कियां और दरवाजे आवाज करने लगे। राजधानी दिल्ली में बीते 17 फरवरी को सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर यह झटके महसूस किए गए थे।

रिक्टर स्केल पर उस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई थी। तब भूकंप के झटके कई सेकेंड तक महसूस किए गए। उस भूकंप का केंद्र दिल्ली के धौला कुआं में धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा
भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा

बीते जनवरी महीने में भी असम में लगे थे भूकंप के झटके

इससे पहले भी पिछले ही महीने 24 जनवरी को असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता मापी गई थी, जोकि हल्का भूकंप था।

उससे भी लोगों में दहशत फैल गई थी, लेकिन किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ था और ना ही कोई हताहत हुआ था।

NCS (नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी) के मुताबिक, तब पिछली बार शुक्रवार आधी रात को पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए थे।

उस समय NCS ने बताया था कि भूकंप का केंद्र म्यांमार में पृथ्वी की सतह से 106 किमी की गहराई पर था। भूकंप के झटके पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में महसूस किए गए थे।

असम में आज के भूकंप से कहीं कोई नुकसान की सूचना नहीं

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...