Ranchi : खाने के बाद नहीं दिया पैसा, चापड़ से काटकर कर दी हत्या, फिर…

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की चापड़ से काटकर हत्या कर दी गई। उसका कसूर बस इतना था कि उसने खाने के बाद दुकानदार को पैसे नहीं दिये जिसके बाद दुकानदार ने धारदार चापड़ से काटकर उस व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना लालपुर थाना क्षेत्र की मोरहाबादी मैदान स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के पास की बतायी जा रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, ये थी वजह… 

घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। आसपास के दुकानदार घटना के बाद दुकान बंद कर भागने लगे। घटनी की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल राजू ठाकुर उर्फ कटरनी को इलाज के लिए रिम्स लेकर गयी पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद राजू को मृत घोषित कर दिया। हालांकि घटना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी सूरज गिरी को गिरफ्तार कर लिया है।

खाने का पैसा मांगने पर हुई विवाद

मिली जानकारी के अनुसार मृत राजू ठाकुर हमेशा ही रजिस्ट्री ऑफिस के पास फास्ट फूड खाने आता था। खाने के बाद वह किसी को पैसा नहीं देता था। घटना वाले दिन भी उसने सूरज गिरी की दुकान पर फास्ट फूड खाया। पर जब सूरज ने उससे खाने के पैसे मांगे तो मना करने लगा। इसी बीच दोनों के बीच विवाद होने लगा।

ये भी पढ़ें- Ranchi : अब न्याय पाने के लिए नहीं जाना होगा दूर, मांडर में आज खुलेगा ग्राम न्यायालय… 

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सूरज ने पास में ही रखे चापड़ से राजू का गला काट दिया जिससे वह खून से लतपथ हो गया और वहीं जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने कहा- 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में...

पूर्व MP के मकान पर ड्रग विभाग का छापा, लगभग 25...

गयाजी : गयाजी में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व...

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...

पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...

अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img