ईडी की पूछताछ के बाद क्या शेखर कुशवाहा भी बनेगा सरकारी गवाह!

रांची: जमीन घोटाले में गिरफ्तार शेखर कुशवाहा से ईडी की टीम ने  रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की पूछताछ में अब तक जो बात सामने आयी है वह काफी चौकाने वाली है।  शेखर ने ईडी को बताया कि रांची में बड़े पैमाने पर आदिवासी जमीन को जनरल कैटेगरी का बनाकर खरीद-बिक्री की गई है। यह – जमीन बरियातू, मोरहाबादी, चिरौंदी, बड़गाई – और रिम्स के आसपास हैं।

फर्जी दस्तावेज  बनाने के गिरोह में जमीन दलाल के साथ सरकारी अधिकारी भी लंबे समय से शामिल है। इस मामले में सुत्रों ने आगे जानकारी दिया है कि कुशवाहा सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार हो गया है।

पीएमएलए कोर्ट के आदेश पर ईडी ने शेखर कुशवाहा को तीन दिनों की रिमांड पर लिया है। ईडी को जानकारी मिली है कि शेखर झामुमो नेता अंतु तिर्की के जमीन के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले सिंडिकेट का हिस्सा रहा है।

इसमें विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, इरशाद अख्तर, इरशाद, सद्दाम हुसैन और अफसर अली सहित कई लोग शामिल रहे हैं। गिरोह वर्षों से रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस कोलकाता में रजिस्टर्ड जमीन के मूल दस्तावेज में हेराफेरी कर फर्जी डीड तैयार करता था।  आदिवासी प्रकृति की जमीन जिसकी खरीद-बिक्री नहीं हो सकती है, उसे दस्तावेज में हेराफेरी कर बेच डाला।

Bihar Flood Alert:बाढ़ और सूखे को लेकर Bihar Alert, मंत्री रत्नेश...

बिहार में संभावित बाढ़ और सुखाड़ को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट पर है। मंत्री रत्नेश सादा ने जिलों को राहत, बचाव, नाव, एसडीआरएफ...

Bharat Tex 2026: भारत टेक्स 2026 में चमका Bihar Pavilion, निवेशकों...

भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन भी बिहार पैवेलियन में आगंतुकों की भारी भीड़ उमड़ी। निवेशकों ने बिहार के टेक्सटाइल और अपैरल सेक्टर में...

Bihar Health Department: बिना मंजूरी ड्यूटी से गायब डॉक्टर होंगे Suspend,...

बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने बिना स्वीकृत अवकाश ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों के निलंबन की चेतावनी दी। निजी अस्पताल...