CAA लागू होने के बाद झारखंड में भी अलर्ट जारी, सभी जिलों के SP को निर्देश

रांची. देशभर में सीएए (CAA) लागू होने के बाद झारखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह अलर्ट पुलिस मुख्यालय ने जारी किया है। इसके तहत सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने सीएए (CAA) को लेकर कल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे देशभर में सीएए कानून लागू हो गया है।

बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा में नागरिक संशोधन बिल लाया था। इसको लोकर देशभर में विरोध हुआ था। इस बीच दोनों सदन से यह बिल पास हो गया था, लेकिन भारी विरोध के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने इस कानून को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

देशभर में CAA लागू

वहीं इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने यह कानून लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि पिछले महीने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि सीएए (CAA) कानून लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में लागू हो जाएगा।

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...