Palamu: शादी के एक महीने बाद युवक का जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Palamu: जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। सिंजो गांव के पास पिपरहवा जंगल में एक युवक का पत्थर से कूचकर शव मिला, जिसकी पहचान लातेहार जिले के डीही निवासी सरफराज खान के रूप में हुई है।

Palamu: क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, 22 जून को सरफराज खान की शादी सिंजो गांव की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। बुधवार को सरफराज अपनी पत्नी से मिलने सिंजो आया था, लेकिन देर शाम से ही लापता हो गया।

गुरुवार को पिपरहवा जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने एक शव देखा और फौरन नावाबाजार पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त सरफराज खान के रूप में की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया।

Palamu: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सरफराज की हत्या की खबर मिलते ही उसके परिजन लातेहार से पलामू पहुंच गए। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद, प्रेम-प्रसंग या साजिश जैसे कारणों की भी जांच की जा रही है।

Somnath Yatra: श्रद्धालुओं ने किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन, बोले यह जीवन...

सोमनाथ यात्रा पर पहुंचे 1,150 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने यात्रा को अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया।Somnath...

Bankipur By Election: मंत्री श्रवण कुमार ने NDA उम्मीदवार नीरज कुमार...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और जनता...

बिहार में Rural Development की नई Digital System लॉन्च, घर बैठे...

बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास योजनाओं की निगरानी के लिए सीआरएसएमएफटीएस पोर्टल लॉन्च किया है। अब व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन के जरिए शिकायत...