पूजा सिंघल के बाद अब डीसी रामनिवास यादव से ईडी ने की पूछताछ

रांची : पूजा सिंघल- ईडी की कार्रवाई अभी भी झारखंड में चल रही है. अब ईडी ने 1000 करोड़ के अवैध माइनिंग मामले में साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव से पूछताछ की है. ईडी ने करीब सात घंटे तक डीसी से पूछताछ की. उन्हें ईडी ने समन भेजा था और सोमवार को हाजिर होने के लिए कहा था. इस समन के बाद डीसी समय से प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंच गए थे. बता दें कि ईडी का एक्शन मई 2022 में पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी से शुरू हुआ था जो कि अबतक लगातार चल रहा है.

डीएमओ विभूति कुमार के बयान पर ईडी ने डीसी से की पूछताछ

इस मामले में साहिबगंज के डीएमओ विभूति कुमार से भी ईडी ने पूर्व में पूछताछ की थी. विभूति कुमार ने ईडी को दिए बयान में कबूल किया था कि अवैध खनन की राशि से अर्जित उन्होंने पूजा सिंघल के करीबी सीए सुमन कुमार को दिया था. हालांकि ईडी को अंदेशा है कि 25 लाख से अधिक रुपए विभूति कुमार ने सुमन कुमार को भेजे थे. जिसका जिक्र सीए सुमन कुमार के डायरी में हुआ था.

dc ramnivas1 22Scope News

ईडी ने कुछ महीनों पहले विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि माइन मिनरल का 2020 से 2022 के बीच 1000 करोड़ की अवैध माइनिंग साहेबगंज और उसके आस पास से हुई है. ये माइनिंग पंकज मिश्रा विधायक प्रतिनिधि हेमंत सोरेन के संरक्षण में हुई है.

पंकज मिश्रा पर भी उठ रहे सवाल

पंकज मिश्रा को डीसी साहिबगंज का करीबी बताया जाता है. जांच में पाया गया कि पंकज मिश्रा ने जिला प्रशासन को फोन कॉल्स भी किए था. यह कॉल उन्होंने तब ज्यादा किए जब अवैध माल की धुलाई कर रहा वाहन गंगा में जा गिरा था और दुर्घटना हो गई थी.

पूजा सिंघल: CM हेमंत सोरेन से भी हुई थी पूछताछ

इसी मामले में जब सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ हुई थी तब उन्होंने इस पूछताथ पर सवाल खड़े किए थे और उन्होंने कहा था कि माइनर मिनरल का जिम्मा जिला प्रशासन का है, तो उनसे क्यों पूछताछ हो रही है? अगर कोई घोटाला हुआ था तो उसको पकड़ना जिला प्रशासन या अधिकारी का काम है. उन्होंने किसी से या किसी को गड़बड़ होने पर एक्शन लेने से कब मना किया है. तभी से अवैध माइनिंग मामले में ब्यूरोक्रेट्स से पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

Saffrn

Trending News

सरिया को जिला बनाने की मांग पर गूंजा आंदोलन, एकदिवसीय धरना...

Jharkhand : सरिया में जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई। सोमवार को समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में अनुमंडल...

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति

पटना : राज्य सरकार मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में विभिन्न जिलों में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों...

Bihar में चीनी उद्योग को मिलेगा नया जीवन, एमओयू पर हस्ताक्षर

Patna: सात निश्‍चय-3 के तहत राज्‍य में गन्‍ना आधारित उद्योगों की स्‍थापना और गन्‍ना विकास एवं विस्‍तार के लिए सोमवार को एग्‍जीविशन रोड स्थित...

सामूहिक अवकाश पर गए 69 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई

पटना : बिहार सरकार ने सामूहिक अवकाश और सरकारी कार्यक्रमों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले 69 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सख्त...

पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य, अंतिम तिथि 31...

पटना : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पेंशनधारियों के लिए 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण करा लेने की अपील की गई है। समाज कल्याण विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img