Hazaribagh News: बंगाल और बिहार के इंस्पेक्टर को दी जा रही है झारखंड पुलिस अकैडमी में ट्रेनिंग

Hazaribagh News: झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में कोलकाता के 94 राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी जोनल कैंपस के निरीक्षकों के दो सप्ताह का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ. इस दौरान नये आपराधिक कानून 2023 के तहत भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, पीटी, ड्रिल, शास्त्र प्रशिक्षण, फायरिंग समेत अन्य प्रशिक्षण दिये गए.

Hazaribagh News: पहली बार दूसरे राज्य के इंस्पेक्टर को दी जा रही है ट्रेनिंग

झारखंड पुलिस अकैडमी हजारीबाग में सिर्फ झारखंड के ही नहीं बल्कि अब दूसरे राज्य के पुलिस पदाधिकारी का भी प्रशिक्षण हो रहा है. पहली बार बंगाल और बिहार के इंस्पेक्टर रैंक के 94 पुलिस पदाधिकारी का दो सप्ताह का ट्रेनिंग सफलतापूर्वक हुआ. इस प्रशिक्षण में पदाधिकारी को कानून के विभिन्न पहलू, जांच, हथियार चलाने से लेकर साइबर क्राइम जीएसटी समेत अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. अकादमी के निदेशक अखिलेश कुमार झा ने कहा यह झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के लिए गर्व की बात है दूसरे राज्य के पुलिस पदाधिकारी या प्रशिक्षण ले रहे हैं. इन्हें कई पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया है. जो उन्हें भविष्य में काम आएगा.

IND vs SA 1st ODI: मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

Hazaribagh News: दी कई सारी महत्वपूर्ण जानकारी

समापन समारोह में रांची विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने पुलिस पदाधिकारी को कई अहम बिंदुओं को पर जानकारी दिए. इन्होंने कहा कि कर्म योगी मिशन के तहत यह प्रशिक्षण हो रहा है. आप सभी शत प्रतिशत योगदान काम के समय दें. समाज और अर्थव्यवस्था को कैसे सुदृढ़ किया जाए इसकी जानकारी प्रशिक्षण के दौरान दी गई है.

अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में पुलिस पदाधिकारी का महत्वपूर्ण योगदान होता है.प्रशिक्षण के दौरान जीएसटी और कानून में क्या प्रावधान है यह भी बताया गया है. जो सेवा देने के दौरान काम आएगा. हजारीबाग समेत पूरे झारखंड पुलिस के लिए यह गर्व की बात है कि दो सप्ताह का शिक्षक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Cough Syrup New Rule: अब बिना Doctor Prescription नहीं मिलेगा खांसी...

केंद्र सरकार ने खांसी के सिरप की बिक्री को लेकर नए नियम लागू किए हैं। अब देशभर में कफ सिरप केवल डॉक्टर के पर्चे...

Jharkhand Ration Card Update: 68 लाख राशन कार्डधारियों का तैयार होगा...

झारखंड सरकार 68 लाख राशन कार्डधारियों का जातिगत डेटा बेस तैयार करेगी। इसके लिए विशेष डीलर ऐप बनाया गया है, जिससे लाभुकों की जाति...

Jharkhand Liquor Supply Crisis: 200 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान पर...

 झारखंड में शराब, बीयर और वाइन कंपनियों का 200 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान लंबित है। उद्योग संगठनों ने सरकार से जल्द भुगतान की...