Advertisment

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने की दो बच्चों की हत्या, खुद भी कर ली आत्महत्या

मुजफ्फरपुर: बेनीबाद ओपी क्षेत्र के बलहा गांव में सोमवार की रात एक सनकी पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं, उसके बाद खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. दरअसल, मृतक दीपक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके बाद से उसकी पत्नी मायके चली गई थी. ऐसे में नाराज होकर उनसे इस घटना को अंजाम दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है. कमरे में दोनों बच्चे और उसके पिता का फंदे से झूलता हुआ लाश मिला, जिसे पुलिस ने उतार कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. मृतक पिता की पहचान दीपक कुमार राय रूप में हुई है. वहीं, बच्चों की पहचान नौ साल की बेटी वाणी कुमारी और पांच साल का बेटा प्रियांश कुमार की रूप में की गई है.

घटनास्थल पर उपस्थित ओपी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद दीपक और दोनों बच्चे सोने चले गए थे. इसी दौरान न जाने उसे क्या सूझा कि उसने सोए अवस्था में पहले दोनों मासूम बच्चों की हत्या की. फिर खुद भी फंदे से झूलकर आत्महत्या कर लिया. घटना की जानकारी आज सुबह लोगों को मिली. इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई. वहीं, मृतक का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था.

रिपोर्ट : विशाल

2018 बैच की महिला दरोगा ने की आत्महत्या

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...