राबड़ी आवास पहुंचकर तेजस्वी यादव से मिले चिराग, पिता की पहली बरसी पर आने का दिया न्योता

पटना : पिता रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि को लेकर चिराग पासवान लगातार बिहार के सभी राजनेताओं से मिल रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पहुंचकर मुलाकात की और पिता की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें न्योता दिया। काफी वक्त के बाद दोनों युवा नेताओं के बीच मुलाकात हुई, जो काफी देर तक चली।

तेजस्वी ने चिराग का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। चिराग, तेजस्वी से मिलने से पहले बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे थे। जहां उन्होंने पिता की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में शामिल होने की गुजारिश की। 12 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस को भी बुलाया है। चिराग ने खुद चाचा से मिलकर आने के लिए आग्रह किया है। इसके साथ ही चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात के लिए समय मांगा है। मुख्यमंत्री की तरफ से अभी उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया है।

JDU Iftar Party : नीतीश के इफ्तार में लालू, राबड़ी, तेजस्वी और तेज प्रताप को न्योता, क्या चिराग और सहनी भी आएंगे?

 

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute: लोकगायक सुनील छैला बिहारी की जमीन...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute, देवघर: बिहार के प्रसिद्ध अंगिका और भोजपुरी लोकगायक सुनील छैला बिहारी (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन को लेकर...