लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के घोषणा के बाद कहीं खुशी कहीं गम….

रांचीः लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। झारखंड में इसको लेकर कई जगहों पर जश्न का माहौल है तो कहीं पर गम छाया हुआ है। उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद कई नेताओं के चेहरे खिल गए हैं तो कई नेताओं के पसीने छूट गए।

बीजेपी 22Scope News

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में नामों की घोषणा की है। झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटों में से 11 सीटों में उम्मीद्वारों की घोषणा की गई है। तीन सीटों पर अन्य नामों की घोषणा दूसरी लिस्ट में जारी की जाएगी जिसमें धनबाद, चतरा और गिरिडीह सीट शामिल है।

8 सीटों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है

राज्य में बीजेपी ने ज्यादा फेरबदल नहीं करते हुए दो सांसदों के टिकट काटे हैं वहीं कई जगहों पर नए चेहरो को मौका दिया गया है। बाकी 9 सीटों में से 8 सीटों पर पुराने चेहरों को ही जारी रखा है। इसमें से हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा खुद पीछे हट गए वहीं लोहरदगा से सुदर्शन भगत का टिकट काटा गया है।

जबकि हाल में सिंहभूम सीट से कांग्रेस छोड़ सांसद गीता कोड़ा बीजेपी में शामिल हुई हैं जिसके बाद गीता कोड़ा को सिंहभूम सीट से बीजेपी उम्मीद्वार बनाया गया है। राजमहल सीट से हेमलाल मूर्मू का भी टिकट काटकर इस बार ताला मरांडी को टिकट दिया गया है।

हजारीबाग से मनीष जायसवाल होंगे लोकसभा उम्मीद्वार

इन नामों में सबसे चौंकाने वाली सीट हजारीबाग की रही। क्योंकि इस जगह से वर्तमान बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की और ठीक उसके कुछ क्षणो के बाद ही वहां नए नाम की घोषणा हो गई।

मनीष 22Scope News

जयंत सिन्हा के राजनीति से संन्यास लेने के बाद यह तो तय था कि कोई नया नाम सामने आएगा पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के नाम की घोषणा होते ही हजारीबाग बीजेपी कार्यालय के साथ ही मनीष जायसवाल के घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

लोहरदगा सीट से समीर उरांव होंगे बीजेपी उम्मीद्वार 

समीर उरांव 22Scope News

हजारीबाग सीट के अलावे बीजेपी ने लोहरदगा सीट से भी नया उम्मीदवार उतारा है। यहां से वर्तमान सांसद सुदर्शन भगत का पत्ता काट कर राज्यसभा सांसद समीर उरांव को लोकसभा का टिकट दिया गया है। समीर उरांव का कद और भी बढ़ गया है। समीर उरांव बीजेपी में राज्यसभा सांसद के अलावे बीजेपी एसटी मोर्चा के भी अध्यक्ष हैं।

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...