धनबादः बार-बार बेटी को जन्म देने पर विवाहिता को पति ने पीट-पीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने महिला थाना में गुहार लगाते हुए कहा कि पति के अलावा ससुराल के अन्य सदस्य भी मारपीट करते हैं। सुदामडीह थाना क्षेत्र के रहनेवाली महिला थाना में न्याय की गुहार लगाने पहुंची। इस महिला का नाम प्रिया विश्वकर्मा है। महिला का आरोप है दो बेटियों को जन्म देने के बाद पति और ससुरालवालों का नजरिया बदल गया है। दो बेटी के जन्म के बाद ससुरालवाले अब 1 लाख नकद और बाइक की मांग करने लगे है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके मायकेवालों के पास नहीं है, इसपर ससुराल के लोग उसकी बुरी तरह पिटाई कर घर से निकाल दिए। वहीं महिला थाने की पुलिस ने कैमरे के सामने कुछ नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि ससुराल पक्ष को नोटिस देकर बुलाया जाएगा एवं काउंसिलिंग कर सुलह कराने की कोशिश होगी ताकि परिवार न टूटे।रिपोर्ट- राजकुमार जायसवाल


