Advertisment

बच्ची की मौत के बाद अस्पताल में परिजन का हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप

भागलपुर : मां बोली मेरे बच्ची को निजी अस्पताल वाला मार दिया। भागलपुर जिले के सन्हौला में आए दिन निजी अस्पताल की मनमानी चरम सीमा पर है। लगातार कोई न कोई खबर सुनने को मिल ही जाती है। रविवार की देर रात को आरोग्य नर्सिंग-होम एंड वेवी केयर अस्पताल सन्हौला में इलाज के दौरान छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। मौत हो जाने के बाद परिजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मृतक हनवारा के पंडरिया का रहने वाला है।

Goal 1 22Scope News

परिवार वालों ने बताया- मेरी बच्ची ठीक ठाक थी, तबीयत खराब होने पर लाए थे अस्पताल

परिवार वालों ने बताया कि मेरी बच्ची ठीक ठाक थी। थोड़ा तबियत खराब होने पर निजी अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर मौजूद नहीं था। परंतु स्टाफ ने बोला कि थोड़ी देर में डॉक्टर आ जाएंगे, हमलोग रुक गए। थोड़ी देर में एक डॉक्टर हाफ पैट पहने हुए आया और बोला इसकी हालत नाजुक है भागलपुर लेकर जाइए। एंबुलेंस को फोन करते ही बच्ची की मौत हो जाती है। अस्पताल कर्मी के द्वारा आनन-फानन में हमें सरकारी अस्पताल भेज दिया जाता है। वहां मौजूद डॉक्टर ने परिजन को कड़ी फटकार लगाई। तब हमलोग निजी अस्पताल में आकर पूछे कि कैसे मेरी बच्ची मर गई तो उनलोगों ने मारपीट और धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया और बोला तुमको जो करना है कर लो जहां जाना है चले जाओ।

मेरी बच्ची ठीक था लेकिन ऑक्सीजन लगाने के बाद क्या हुआ पता नहीं – मां

बच्ची की मां ने बताया कि मेरी बच्ची ठीक था लेकिन ऑक्सीजन लगाने के बाद क्या हुआ पता नहीं। अस्पताल में कई घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा होते रहा। प्रशासन ने अस्पताल संचालक से बात करना चाहा पर अस्पताल छोड़कर डॉक्टर फरार हो चुके थे। इसके बाद रोते विलखते परिजन अपने घर लौट गए। अस्पताल संचालक ने बताया कि सारे आरोप निराधार हैं। परंतु कुछ दिन पूर्व ही बगल के कूड़े में एक नवजात का शव भी प्राप्त हुआ था। अब देखना यह है कि ऐसी लापरवाही बरतने वाले निजी अस्पताल पर जिला प्रशासन के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

यह भी देखें :

लकड़ी काटकर बगीचा से वापस लौट रहे युवक की 11 हजार वोल्ट के संपर्क में आने से हुई मौत

भागलपुर में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीरपैंती थाना क्षेत्र के ओलापुर पंचायत के टड़वा गांव में सोमवार सुबह हुई। मृतक की पहचान गौरी शंकर मंडल के पुत्र ऋषिकेश कुमार मंडल (38) के तौर पर हुई है। मृतक यूवक लकड़ी काटकर बगीचा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घर से 10 मीटर दूर 11 हजार वोल्ट के संपर्क में आ गए। करंट के झटके से जमीन पर गिरने से युवक अचेत हो गए। लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना के बाद मौके पर परिजन पहुंचे और उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Bhagalpur Maut 1 22Scope News
लकड़ी काटकर बगीचा से वापस लौट रहे युवक की 11 हजार वोल्ट के संपर्क में आने से हुई मौत

मृतक सुबह लकड़ी काटकर बगीचा से घर आ रहे थे, इसी दरम्यान हुई घटना

मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि सुबह लकड़ी काटकर बगीचा से घर आ रहे थे। इसी दौरान घर के सामने 11 हजार वोल्ट की तार लकड़ी के संपर्क में आ गए। जिसके कारण करंट फैल गया। भाई को करंट लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े। जिससे वह बेहोश हो गया। हम लोगों को जानकारी हुई तो अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करता था। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री है। घटना के बाद से पत्नी बार-बार बेसुध हो रही है। इधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीरपैंती पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : JNMCH अस्पताल में लचर है सुविधा, दलालों व चोरों का बन चुका है अड्डा, मरीज हैं परेशान…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...