JNMCH अस्पताल में लचर है सुविधा, दलालों व चोरों का बन चुका है अड्डा, मरीज हैं परेशान

भागलपुर : जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JNMCH) में सुविधा तो लचर है ही यहां दलालों और चोरों का भी जमावड़ा लगता है। कभी फोन चोरी की खबरें तो कभी ब्लड बैंक में ब्लड की दलाली की खबरें सामने आते रहती है। एक बार फिर ब्लड बैंक में एक दलाल गिरफ्त में आया है। बरारी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इन लोगों के मरीज भी परेशान रहते हैं।

goal 22Scope News

गिरफ्तार शख्स बरारी थाना के बड़ी खंजरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है

आपको बता दें कि गिरफ्तार शख्स बरारी थाना इलाके के बड़ी खंजरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने एक मरीज के परिजन को ब्लड उपलब्ध कराने की बात कही। अस्पताल के ब्लड बैंक के इंचार्ज को इसकी सूचना मिली। उन्होंने अस्पताल में मौजूद बरारी थाना के पुलिस जवान को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पहले भी उसने कई मरीजों को ब्लड उपलब्ध कराने की बात कही उसकी गतिविधि संदिग्ध थी। इस अस्पताल में कई दफे मोबाइल चोरी होने की खबरें सामने आई है।

पिछले 2 महीने में 2 दर्जन मरीजों के परिजनों की फोन चोरी हुई है

पिछले दो महीने में दो दर्जन मरीजों के परिजनों की फोन चोरी हुई है। कई दफा चोर सीसीटीवी में नजर आया कोई गिरफ्तार भी हुआ कोई फरार हो गया। अस्पताल गेट पर कुछ नसा करने के गरीब व अनपढ़ मरीज को अपना शिकार बनाते हैं और झूठ बोलकर दवा का पैसा लेकर उसे चिट्ठा लेकर गलत दवा भी दिलवा देते हैं। जब गार्ड को अपनी परेशानियां मरीज बताते हैं, गार्ड भी कुछ नहीं कर पाते हैं। क्योंकि गार्ड का कहना होता है उनसे कौन भीगा वह नशा में रहते हैं। मुझे भी जान की डर है। यहां पर सवाल अस्पताल प्रबंधन पर भी उठ रहे हैं कि आखिर सुरक्षा व्यवस्था कैसी है की अस्पताल में दलाल और चोर पहुंचते हैं।

यह भी पढ़े : पिता ने अपनी पुत्री से कई बार किया दुष्कर्म, थानाध्यक्ष बोले- कर लो सुलह…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...