Gumla : सदर अस्पताल में ढाई साल की बच्ची की मौत पर परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप…

Gumla : गुमला सदर अस्पताल में ढाई साल की बच्ची की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बच्ची की मौत के बाद अस्पताल में तनाव का माहौल बन गया था.

ये भी पढ़ें- Gumla : तेज रफ्तार स्कूटी ने ली 10 वर्षीय मासूम की जान, चालक गिरफ्तार 

Gumla : रक्तदान करने के बावजूद बच्ची को समय पर नहीं दिया रक्त-परिजन

परिजन स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. परिजनों का आरोप है कि रक्तदान करने के बावजूद बच्ची को समय पर रक्त नहीं दिया गया, जिसके कारण उसकी जान चली गई. अस्पताल के गार्ड और अन्य कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया.

ये भी पढ़ें- Bokaro Crime : बैंक्वेट हॉल बना बारूद का भंडार! गन-शराब फैक्ट्री का सरगना सहित दो गिरफ्तार… 

मृतका की मां कविता देवी और परिजनों ने संयुक्त रूप से बताया कि कल्याणी बुखार और पैर में सूजन से पीड़ित थी. यह तीसरा मौका था जब उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. गत 24 जून को बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शिशु रोग विशेषज्ञ उसका इलाज कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- Ramgarh : छिन्नमस्तिका दर्शन करने आया पटना का युवक भैरवी नदी में समाया, तलाश में जुटी NDRF की टीम… 

डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

परिजनों के अनुसार, चिकित्सक ने जांच के बाद 100 एमएल रक्त चढ़ाने की सलाह दी थी, जो बच्ची को चढ़ाया भी गया था, जिससे उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ था. हालांकि, गुरुवार को चिकित्सक ने दोबारा रक्त चढ़ाने के लिए बीएसटी (ब्लड शुगर टेस्ट) में लिखा.

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : हादसों से कांपा बगोदर! एम्बुलेंस-टेम्पो में भयंकर टक्कर, दूसरी तरफ कंटेनर हुआ चकनाचूर… 

इसके बाद कल्याणी का ब्लड सैंपल और ब्लड पेपर ब्लड बैंक में जमा किए गए. परिजनों ने पहली बार रक्त चढ़ाने के लिए रक्तदान भी किया था, लेकिन उनका आरोप है कि रक्त समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण उनकी बच्ची की मौत हो गई.

सुंदरम केसरी की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें——–

Lohardaga Double Murder : डबल मर्डर से दहली लोहरदगा, मां-बेटे की निर्मम हत्या से गांव में दहशत… 

क्यों चौक गए क्या! “इमरजेंसी यादव” नाम तो नहीं सुना होगा…

Bokaro Crime : डियो-हॉरलिक्स का था शौक बन गया चोर, 24 घंटे में सलाखों के पीछे अपराधी… 

Palamu Crime : गहनों की बड़ी लूट का सनसनीखेज खुलासा, भारी मात्रा में लूटे गए सोने चांदी के साथ दो गिरफ्तार… 

Giridih : आसमानी बिजली का कहर, चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत…

Hazaribagh में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक साथ पकड़ाए 107 फरार अभियुक्त… 

Ranchi रथयात्रा को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, 7 जुलाई तक इन रुटों पर बंद रहेगा वाहनों का आवागमन… 

Bokaro में भव्य तरीके से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, लाखों श्रद्धालू हुए शामिल… 

 

 

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...