सासाराम : सासाराम में 27 दिसंबर को जिस तरह से बादल सिंह हत्याकांड हुई, उसके बाद आज भी शिवसागर के सेलारी गांव स्थिति बादल के घर में चूल्हा नहीं जला है। मां बिंदु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता दरवाजे पर बैठे मातमपुर्सी करने आने वाले लोगों से मिल रहे हैं। बादल संयुक्त परिवार में रहते थे। पांच बहन एवं आठ भाई के संयुक्त परिवार में पला बढ़ा बादल सिंह की हत्या हो गई।
आपको बता दें कि सासाराम के यातायात डीएसपी आदिल बेलाल पर हत्या का आरोप लगा है। इसके बाद बादल के घर में मातम है। मां बहनों का बुरा हाल है। सभी सदमे में है तथा न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मां कहती है कि अगर बादल ने आदिल की हत्या कर दी होती तो अभी तक दंगा हो जाते। परिवार चाहता हैं कि किसी तरह बदल को न्याय मिले। आज बादल का आंगन सूना सूना है। सेलारी गांव की गलियां बादल को ढूंढ रही हैं। नया साल में देश जश्न के मूड में है। लेकिन बादल सिंह के घर में मातम है एवं परिवार न्याय की आस लिए बिलख रहा है।
यह भी पढ़े : बादल सिंह के परिवार से मिले नीरज बबलू, कहा- दोषी पर जरूर होगी कार्रवाई
यह भी देखें :
सलाउद्दीन की रिपोर्ट