पूर्व वीसी की गृह प्रवेश पार्टी में हुए खर्च को लेकर जांच के लिए धनबाद पहुंची राजभवन की टीम 

धनबाद : धनबाद बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में शुक्रवार को विश्वविद्यालय निरीक्षक संजीव राय की अध्यक्षता में राजभवन की एक टीम जांच के लिए पहुंची।

इस दौरान टीम ने पूर्व कुलपति डॉ. शुकदेव भोई के गृह प्रवेश की पार्टी में हुए खर्च के लेखा-जोखा पर पूर्व वीसी के पीए डॉ. सत्यम चटर्जी से पूछताछ की।

टीम ने हर उस सवाल का जवाब तलाशा, जिस पर उसे संदेह था। डॉ. सत्यम चटर्जी ने ही पूर्व वीसी के गृह प्रवेश की पार्टी के लिए एडवांस में करीब 8 लाख रुपए का भुगतान लिया था।

इसके साथ ही कंटीजेंसी फंड से भी अपने पूर्व वीसी के साथ के 10 महीने के कार्यकाल में खर्च किए। जबकि नियमतः बड़ी राशि के भुगतान के लिए टेंडर की प्रक्रिया अपनानी जरूरी होती है।

इधर, यह भी चर्चा है कि पार्टी का पूरा खर्च कॉलेजों ने खुद उठाया था और ऐसे में इतनी बड़ी राशि का भुगतान क्यों दिखाया गया।

पूछताछ के बाद जांच टीम संबंधित दस्तावेजों को अपने साथ ले गई। टीम अब अपनी जांच रिपोर्ट राजभवन को सौपेंगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई संभव है।

Rupi Soren Last Rites: मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर...

Rupi Soren Last Rites, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मां को अंतिम...

Rupi Soren Funeral: नेमरा पहुंचे मंत्री-विधायक, रूपी सोरेन को अंतिम विदाई...

Rupi Soren Funeral: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने...

Jio Satellite Connectivity: 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन से कनेक्टिविटी...

Jio Satellite Connectivity, रांची: देश में मोबाइल नेटवर्क और फाइबर कनेक्टिविटी के विस्तार के बाद अब जियो की नजर अंतरिक्ष आधारित नेटवर्क पर है।...