जहानाबाद।
जहानाबाद मिशन अग्निवीर योजना को लेकर बिहार में लगातार कई जगहों पर छात्रों का विरोध देखने को मिल रहा है. छात्र अलग-अलग जगह पर इस योजना का विरोध जताते हुए हंगामा कर रहे हैं. कई जगह ट्रेनों को निशाना भी बनाया गया है.
वही गुरुवार को भी इसको लेकर जहानाबाद में भी छात्रों ने जमकर बवाल काटा. छात्रों ने सड़क मार्ग एवं रेल मार्ग को भी निशाना बनाते हुए जमकर बवाल काटा. छात्रों ने पटना- गया रेलखंड को निशाना बनाते हुए पटना गया मेमू सवारी गाड़ी को जहानाबाद स्टेशन के समीप रोक कर विरोध प्रदर्शन किया. वही ट्रेन रोके जाने की सूचना के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है ताकि रेल यातायात को शुरू कराया जा सके . वही दूसरी तरफ छात्रों ने शहर के स्टेशन इलाके के काको मोड़ के समीप सड़क पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया है . इस योजना को वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. छात्रों के प्रदर्शन के कारण यातायात जाम हो गया है वहीं सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने बुझाने में जुटी है.
रिपोर्ट – गौरव सिन्हा


