Agnipath Scheme : विरोध जारी ,आज भी छात्रों ने काटा बवाल

जहानाबाद।

जहानाबाद मिशन अग्निवीर योजना को लेकर बिहार में  लगातार कई जगहों पर छात्रों का विरोध देखने को मिल रहा है. छात्र अलग-अलग जगह पर इस योजना का विरोध जताते हुए हंगामा कर रहे हैं. कई जगह ट्रेनों को निशाना भी बनाया गया है.

वही गुरुवार को भी इसको लेकर जहानाबाद में भी छात्रों ने जमकर बवाल काटा. छात्रों ने सड़क मार्ग एवं रेल मार्ग को भी निशाना बनाते हुए जमकर बवाल काटा. छात्रों ने पटना- गया रेलखंड को निशाना बनाते हुए पटना गया मेमू सवारी गाड़ी को जहानाबाद स्टेशन के समीप रोक कर विरोध प्रदर्शन किया. वही ट्रेन रोके जाने की सूचना के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है ताकि रेल यातायात को शुरू कराया जा सके . वही दूसरी तरफ छात्रों ने शहर के स्टेशन इलाके के काको मोड़ के समीप सड़क पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया है . इस योजना को वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. छात्रों के प्रदर्शन के कारण यातायात जाम हो गया है वहीं सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने बुझाने में जुटी है.

रिपोर्ट – गौरव सिन्हा

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...