अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए रांची सेना भर्ती कार्यालय ने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तिथि घोषित की। 1 से 15 जून तक होगी ऑनलाइन परीक्षा।
Agniveer Exam 2026 रांची: रांची सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की परीक्षा अवधि घोषित कर दी है। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।
Agniveer Exam 2026:जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
सेना भर्ती कार्यालय ने जानकारी दी है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें ताकि समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सके।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को प्रिंटेड एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा मूल फोटो पहचान पत्र भी दिखाना जरूरी रहेगा।
Key Highlights
- अग्निवीर भर्ती 2026 की ऑनलाइन परीक्षा 1 से 15 जून तक
- जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
- परीक्षा केंद्र पर फोटो आईडी अनिवार्य
- आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइेंस मान्य
- फर्जी एजेंटों और दलालों से सतर्क रहने की अपील
Agniveer Exam 2026:ये पहचान पत्र होंगे मान्य
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस को वैध पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया जाएगा। बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा के दिन सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Agniveer Exam 2026:फर्जी एजेंटों से सतर्क रहने की अपील
रांची सेना भर्ती कार्यालय ने युवाओं से दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की अपील की है। कार्यालय ने स्पष्ट कहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है। किसी भी प्रकार के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करें।
जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थी आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची या जेआईए पोर्टल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
Highlights


















