Advertisment

25 जून से शुरू होगी अग्नीवीर की फिजिकल ट्रेनिंग, बिहार के 11 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

गया : अग्निवीर सेना भर्ती रैली में बिहार के शार्ट लिस्ट किए गए पुरुष उम्मीदवारों के लिए सेना भर्ती कार्यालय गया के द्वारा, गया में 11 जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 25 जून से 29 जून 2024 तक होने जा रहा है। वहीं अंतिम दिन 29 जून को सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक एवं सिपाही फार्मा के लिए भर्ती रैली बिहार एवं झारखंड राज्य के शार्ट लिस्ट किए गए केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए गया-बोधगया सड़क मार्ग के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3 के मैदान में किया जा रहा है। इसकी जानकारी भर्ती निदेशक कर्नल राहुल द्विवेदी ने दिया है।

सेना भर्ती निदेशक कर्नल राहुल द्विवेदी ने बताया कि दक्षिण बिहार के 11 जिलों के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जीडी टेक्निकल क्लर्क नर्सिंग फार्मा के लिए फिजिकल टेस्ट देंगे। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया में 30 अप्रैल से तीन मई तक आवेदन लिए गए थे जिसमें बिहार झारखंड के 15 शहरों में कुल 95 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। गया जिला में 30 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया था जिसमें साढ़े पांच हजार अभ्यर्थी फिजिकल के लिए पास हुए, जो कल से गया में फिजिकल देंगे। इसके लिए 1.6 किलोमीटर दौड़ लगाना होगा। उसके बाद अलग-अलग प्रक्रिया में सफल होने के बाद उन्हें अंतिम में मेडिकल जांच करना होगा।

उन्होंने बताया कि सितंबर माह में सभी की जॉइनिंग हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए सुबह तीन बजे से सात बजे तक ही दौड़ ली जाएगी। इसके लिए रात के एक बजे अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग टाइम दिया गया है। साथ ही दौड़ के लिए एक मैदान तैयार किया गया है। जिसमें बारिश होने पर भी कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : गया पुलिस ने अबतक एक करोड़ के मोबाइल किया बरामद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 

YouTube Monetization Rules 2027: नए Creators के लिए दोगुना Watch Time...

YouTube के नये Monetization Rules में नए Creators के लिए वॉच टाइम और Shorts Views की शर्तें कड़ी होने की बात कही गयी है।...

Rice Price Hike: मानसून की बेरुखी से बढ़ी धान की कीमत,...

कम बारिश से धान की आवक कमजोर होने के कारण रांची में चावल की कीमतों पर असर पड़ा है। कतरनी चावल 58 रुपये किलो...

Ranchi High Court: अपर बाजार में चार दुकानदारों को दुकान खाली...

झारखंड हाईकोर्ट ने अपर बाजार के जालान रोड में दुकानों को खाली कराने और तोड़ने से जुड़ा रांची नगर निगम का आदेश रद्द कर...