एआई बनेगा भारत का ग्रोथ इंजन, GDP को मिलेगी रफ्तार: आकाश अंबानी

रांची: रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के चेयरमैन आकाश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को इस पीढ़ी का सबसे बड़ा बदलाव बताया है। आंकाश अंबानी ने यह बात जियो वर्ल्ड सेंटर में ‘मुंबई टेक वीक 2025’ के दौरान कही। उन्होंने कहा कि AI भारत की आर्थिक वृद्धि का प्रमुख ग्रोथ इंजन साबित होगा, जिससे देश आने वाले कई वर्षों में 10 प्रतिशत या दहाई अंक की वृद्धि दर हासिल कर सकेगा। ड्रीम11 के सीईओ हर्ष जैन के साथ एक फायरसाइड चैट के दौरान आकाश अंबानी ने भविष्य के लिए एआई को महत्वपूर्ण बताया।

अंबानी ने बताया कि उनकी कंपनी ने एआई के मोर्चे पर मार्गदर्शन के लिए 1,000 से अधिक डेटा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और इंजीनियरों की एक टीम बनाई है। उन्होंने कहा कि कंपनी जामनगर में एक गीगावाट क्षमता का डेटा सेंटर भी बना रही है, जो देश की एआई को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। इसके अलावा कंपनी ग्राफिक प्रसंस्करण इकाई (जीपीयू) की पेशकश पर भी विचार कर रही है।

जियो के चेयरमैन ने कहा कि भारत को एआई में आगे ले जाने के लिए तीन मूलभूत क्षेत्रों पर ध्यान देना होगा ये हैं- एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुसंधान व विकास, और कुशल प्रतिभा। उन्होंने भारत में डिजिटल व एआई इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए लगातार निवेश की जरूरत पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि “वे दिन चले गए जब हम तकनीक के मामले में पिछड़े नज़रिए से सोचते थे। मुझे लगता है कि हमने दुनिया में यह स्थापित कर दिया है कि भारत उन अग्रणी देशों में से एक है जो तकनीक को तेजी अपना सकते हैं और देश के लाभ के लिए तकनीक का उपयोग कर सकते हैं।“

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...