Advertisment

शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, ढोल, नगाड़ा, झाल और कीर्तन लेकर पहुंचे DEO के पास

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के शिक्षक संघ अब शिक्षा विभाग से दो-दो हाथ करने के मूड में है। हालात यह है कि विभाग में व्याप्त भष्ट्राचार के खिलाफ शिक्षकों ने अनोखा रास्ता अपनाया है। सीतामढ़ी के जिला मुख्यालय डुमरा में शिक्षक संघ के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में शिक्षकों ने पैदल मार्च किया और सीतामढ़ी के डीईओ का घेराव किया। इस दौरान शिक्षकों के हाथों में ढोलक, झाल, नगाड़ा और कीर्तन समेत दूसरे वैसे वाद्य यंत्र थे जिनको वो बजा रहे थे।

शिक्षकों का कहना था कि शिक्षा विभाग उनकी समस्याओं को लेकर कुंभकर्णी निंद्रा में सोया हुआ है जिसे जगाने के लिए उनको इस वाद्य यंत्र का सहारा लेना पड़ा है। उनकी समस्याओं को अधिकारी नजरअंदाज करते है और जो रिश्वत की खुशबू सुंघाते है उनका काम जल्द हो जाता है। शिक्षकों के मांग पत्र के लिए कार्यालय कक्ष से बाहर निकले सीतामढ़ी के डीईओ को शिक्षकों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं जब पत्रकारों ने शिक्षकों के आरोप के बाबत उनसे सवाल पूछा तो वे कैमरे के नजर से भागते नजर आए।

यह भी पढ़े : मोबाइल दुकान में चोरी, दो लाख का Android फोन चोरों ने चुराया…

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट 

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...